Sunday, May 17, 2026
- Advertisement -

मोबाइल विवाद में एक युवक की मौत, मुकदमा दर्ज़

  • आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीम गठित

जनवाणी संवाददाता |

नहटौर: ग्राम फुलसन्दी उर्फ़ तहारपुर टप्पा नांगल में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें  तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नगर सीएचसी में भर्ती कराया गया जहाँ पर एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्जकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ग्राम फुलसन्दी में एक सप्ताह पूर्व मोबाइल में गेम खेलने को लेकर गांव के ही ओमकार पक्ष व शूरवीर पक्ष के लोगों के बीच विवाद हो गया था। बताया जाता है कि विवाद के बाद दोनो पक्षों के बीच फैसला हो गया था। जिसके बाद बीते शनिवार की देर रात्रि को ग्राम फुलसन्दी में स्थित परचून की दुकान पर खड़े दोनों पक्षों के युवकों में फिर किसी बात को लेकर कहासुनी मारपीट में बदल गयी।

आरोप है कि विवाद के दौरान ओमकार पक्ष ने शूरवीर के पुत्र अमित पर नुकीली चीज़ से हमला कर दिया जिससे वह गंभीर घायल हो गया और मारपीट में अमित एवं उसका भाई शोभित व पड़ोसी सतेंद्र पुत्र जयपाल भी घायल हो गए।घटना की सूचना पाकर कोतवाल जय कुमार मय पुलिस फोर्स के मौके पर पंहुचे और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर अमित को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों को बिजनौर रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनित कुमार, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव में भी सनाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले में दो लोगो को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रात में कई स्थानों पर दबिशें दी लेकिन आरोपी हत्थे नही चढ़ पाए है।

कोतवाल जय कुमार ने बताया कि मृतक के पिता शूरवीर की तहरीर पर आरोपी ओमकार पुत्र महावीर, सारदुल, शिवम, शगुन पुत्रगण ओमकार के विरुद्ध धारा 302, 452, 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Rampur: डीएम विवाद में आजम खां को सजा, कोर्ट ने सुनाया दो साल का कारावास

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रामपुर की कोर्ट ने सपा...

Mamta Benerjee: चुनावी हार के बाद एक्शन में ममता, बोलीं- ‘जो जाना चाहता है, वह जा सकता है’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में...

Money Laundering Case: शिकोहपुर केस में रॉबर्ट वाड्रा को जमानत, बोले- डर का कोई सवाल नहीं

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े...

Petrol-Diesel: पश्चिम एशिया तनाव के बीच सरकार का बड़ा कदम, ईंधन निर्यात पर नई टैक्स दरें लागू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों...
spot_imgspot_img