Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए

  • बलिदान दिवस के रूप में मनायी पुण्य तिथि

जनवाणी संवाददाता |

नजीबाबाद: नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आधुनिक भारत के निर्माता देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए गए।

शुक्रवार को नगर कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष एम अकरम खां एडवोकेट ने स्वर्गीय राजीव गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू व जिला अध्यक्ष शेरबाज पठान के निर्देश पर इस महामारी के समय में कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, जगन्नाथ चौक, सुराही बाजार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मास्क व सैनिटाइजर वितरित किए।

कांग्रेस नगर अध्यक्ष एम अकरम खान एडवोकेट में कहा कि राजीव गांधी के प्रधानमंत्री काल में युवाओं को रोजगार व दूर संचार क्रांति मिली। स्वर्गीय राजीव गांधी ने पूरे विश्व में देश का नाम ऊंचा किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष एम अकरम खान एडवोकेट, राकेश शर्मा, अभिनव अग्रवाल, शारिब अंसारी, फराज हुसैन, गोविंद सिंह कुशवाह, सरताज, मकसूद, शाही अराफात, अमजद, सलीम कुरैशी आदि रहे।


spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img