जनवाणी संवाददाता |
बागपत: कोरोना बीमारी को खत्म करने व सुख शांति के लिए मंगलवार को बागपत के सिसाना रोड, कोर्ट रोड, बडा बाजार आदि स्थानों से हवन यात्रा निकाली गयी। इसमें लोगों ने आहुति देकर ईश्वर से कोरोना बीमारी को खत् म करने की प्रार्थना की।
कोरोना से मुक्ति तथा राष्ट्र की सुख शांति एवं समृद्धि व समाज के उत्तम स्वास्थ्य के लिए सर्व समाज के सहयोग से लगातार चौथे दिन विशेष प्रकार की सामाग्री आदि से नगर बागपत में सचल यज्ञ यात्रा द्वारा मंत्रोंच्चार द्वारा आहुति दे जनजागरण किया गया। यह यात्रा सिसाना रोड, कोर्ट रोड, बडा बाजार, शौकत मार्किट, राष्ट्र वंदना चौक आदि स्थानों से निकाली गयी।
यात्रा जहां से निकलती वहीं पर लोग आहुति देकर ईश्वर से कोरोना मुक्ति व सुख शांति की प्रार्थना करते। राष्ट्र वन्दना मिशन के जिला संयोजक देवेन्द्र आर्य एडवोकेट ने कहा कि हवन व यज्ञ पर्यावरण के लिए भी जरूरी है। इससे वातावरण शुद्ध होती है और हम सभी को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। पं राजपाल शर्मा व पं. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि यज्ञ इसी प्रकार चलते रहे तो कोरोना विभिषिका को भारत से निश्चित भागना पड़ेगा। पं नीरज कुमार शास्त्री ने यज्ञ को जीवन का आधार बताया। इस मौके पर योगेश प्रधान ने भी अपने विचार रखे।

