जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: शिवशक्ति बड़ौत होंडा शोरूम पर होंडा की नई मोटरसाइकिल बीएस-6 हॉर्नेट 2.0 लांच की गयी। जिसका शुभारम्भ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापर प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष अरुण तोमर ने दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस मौके पर शोरूम के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण तोमर ने कहा कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने अपनी नई हॉर्नेट 2.0 को लॉन्च कर दिया है। जापानी ब्रांड के भारतीय लाइनअप में हॉर्नेट 2.0 फ्लैगशिप मास-मार्केट मोटरसाइकिल के रूप में उतारी गई है। इसके साथ, होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने भारत में 180 सीसी से 200 सीसी सेगमेंट में एंट्री करके अपने ग्राहक आधार को बड़ा किया है।
इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1,26,825 रुपये है। इस मौक़े पर श्रवण तोमर ने बताया कि अपने सेगमेंट में हॉर्नेट 2.0 का डिजाइन काफी शानदार और एग्रेसिव है। इसमें एक ऑल-एलईडी लाइटिंग सेटअप दिया गया है जिसमें हेडलैम्प, टेल लैंप और साथ ही इंडिकेटर भी शामिल हैं। हॉर्नेट 2.0 मोटरसाइकिल में 184 सीसी -पीजीएम एफआई एचईटी होंडा इको टेक्नोलॉजी इंजन मिलता है।
यह इंजन 16.86 पीएस का पावर और 16.1 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह यूनिट 8 ऑनबोर्ड सेंसर का इस्तेमाल करती है जिसके जरिए सिस्टम में ऑप्टिमम ईंधन और एयर मिक्सचर को लगातार इंजेक्ट किया जाता है।
कंपनी का दावा हॉर्नेट 2.0 बाइक सिर्फ 11 सेकंड में 200 मीटर की दूरी तय कर सकती है। हॉर्नेट 2.0 बाइक चार रंगों में उपलब्ध होगी, जिसमें पर्ल इगनीस ब्लैक, मैट संगरिया रेड मेटैलिक, मैट एक्सिस ग्रे मेटैलिक और मैट मार्वल ब्लू मेटालिक शामिल हैं।
कोविड-19 कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए सभी ने सोशल डिस्टन्सिंग का एवं मास्क का पालन किया। इस मौके पर सचिन जैन, विशाल गुप्ता, संयम जैन, आशीष तोमर, नीरज मित्तल, राहुल कुमार,जसवंत जोशी,संजय अहलावत, इरफ़ान खान, हैप्पी कुमार, अनमोल जैन, पवन, शोभित, विशाल, मनीष, अर्शदीप तोमर, सम्राट तोमर मौजूद रहे।

