- बाइक पर खामपुर गांव से किसी कार्य से बड़ौत पहुंच रहे थे मां-बेटा
जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: बड़ौत-कोताना रोड पर जोनमाना गांव में खामपुर निवासी मां-बेटा की विद्युत पोल से टकरा गए। जिन्हें ग्रामीणों ने गंभीर हालत में सीएचसी पर भर्ती कराया। गभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को बागपत के लिए रेफर किया, लेकिन दोनों ने सीएचसी परिसर से बाहर निकलते ही दम तोड़ दिया।
खामपुर निवासी नरेन्द्र (18) पुत्र बोहर सिंहअपनी मां जयंती (48) को बाइक पर लेकर चिकित्सक के पास बड़ौत आ रहा था। बताया कि बाइक चलाते समय अचानक से छोटू को दौरा उठ गया। जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और जोनामाना गांव में सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से बाइक टकरा गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वहां पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
गंभीर हालत में दोनों को आननफानन में बड़ौत के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन चिकित्सकों ने जांच करने के बाद गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को सरकार हॉस्पिटल बागपत के लिए रेफर कर दिया। जैसे ही दोनों को गभीर हालत में लेकर बागपत के लिए सीएचसी परिसर से बाहर निकले तो दोनों एक साथ दम तोड़ दिया। घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने मृतकोें के परिजनों से संपर्क किया। खबर सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। आननफानन में मृतकों के परिजन सीएचसी पर पहुंचे। मां-बेटे शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो रोकर बुरा हाल था। पीड़ित परिजनों को लोगों ने किसी तरह से संभाला। मृतक के परिजनों ने शवों का पीएम कराने से इंकार कर दिया।

