- नालों की साफ-सफाई कर गंदगी तुरंत हटाई जाए
- कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिदिन नगर क्षेत्र में हो फागिंग
जनवाणी ब्यूरो |
बिजनौर: डीएम उमेश मिश्रा ने सभी ईओ नगर निकाय को स्पष्ट करते हुए कहा कि कूड़ा निस्तारण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी कूड़ा निस्तारण का इस प्रकार प्रबंधन किया जाए कि वह आमदनी का स्रोत बने और उसका प्रयोग जनसामान्य सुविधाओं के लिए किया जाना संभव हो सके।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि किसी भी नगर निकाय क्षेत्र में सड़कों के किनारे शहर का कूड़ा नजर नहीं आना चाहिए सड़क के किनारे पूरा पाए जाने पर संबंधित ईओ के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
डीएम ने उमेश मिश्रा कलेक्ट्रेट सभागार में एसडीएम व ईओ नगर निकायों के साथ बैठक में स्पष्ट करते हुए कहा कि कूड़ा निस्तारण नगर निकायों के महत्वपूर्ण कार्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नालों की सफाई कूड़े का निस्तारण किया जाना विशेष रुप से जरूरी है ताकि कोरोना काल में किसी भी प्रकार का संक्रमण न फेलने पाए जिससे कोरोना वायरस को पनपने का मौका न मिल सके।
निर्देश दिए कि जिन नालों की सफाई की जाए से निकाली हुई कीचड़ को तत्काल डंपिंग स्थल पर पहुंचाएं और उस स्थान की समुचित सफाई व्यवस्था करें तथा प्रतिदिन नगर क्षेत्रों में फागिंग तथा एंटी लारवा का छिड़काव भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने सभी ईओं को सचेत करते हुए कहा कि नगर पालिका को उपलब्ध होने वाली धनराशि का पूरी तरह सदुपयोग करें और कोई भी ऐसी वस्तु क्रय न की जाए जिसका प्रयोग न किया जा सके और वह केवल निष्प्रयोज्य हो कर न रह जाए।

