Monday, April 27, 2026
- Advertisement -

23 लाख श्रमिकों के खाते में 23 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित

  • 87,044 श्रमिकों के खाते में भी 8 करोड़ 70 लाख 44 हजार हस्तांतरित

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा राहत सहायता योजना के अन्तर्गत प्रदेश के 23 लाख निर्माण श्रमिकों के खाते में 230 करोड़ रुपए की धनराशि का हस्तांतरित की। इसके साथ ही जनपद सहारनपुर के 87,044 निर्माण श्रमिकों के बैंक खाते में 1000 रुपए की दर से 8,70,44,000 (आठ करोड सत्तर लाख चैवालिस हजार) की धनराशि हस्तांतरित हुई। श्रमिकों को हितलाभ वितरण एवं उत्तर प्रदेश समाजिक सुरक्षा बोर्ड के पोर्टल का भी मुख्यमंत्री जी ने उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने आज वीडियों क्रांफसिंग के माध्यम से उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा आपदा राहत सहायता योजना के अन्तर्गत श्रमिकों के खाते में धनराशि हस्तांतरित कर प्रमाण पत्र वितरित कर रहे थे।

कलेक्ट्रेट स्थित एन0आई0सी0 सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन व विभागीय अधिकारियों द्वारा मौके पर उपस्थित 06 निर्माण श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना के तहत प्रति श्रमिक की दर से 1000 रुपए का प्रमाण-पत्र भी वितरित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश राज्य सामाजिक सुरक्षा बोर्ड में अंसगठित क्षेत्र के कामगारों के पंजीकरण हेतु पोर्टल का शुभारंभ तथा पंजीकृत निर्माण श्रमिकों से प्रदेश के 05 जनपदों से वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधे संवाद भी किया गया।

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित योजना में जनपद में पंजीकृत सक्रिय 2,73,306 निर्माण श्रमिक है। सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। कोविड-19 वैश्वि महामारी के चलते श्रमिकों को आपदा राहत सहायता योजना के अन्तर्गत एक हजार रूपए की धनराशि देने का निर्णय लिया गया है।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में सांसद प्रदीप कुमार, महापोर संजीव वालिया, विधायक देवेन्द्र निम, जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी प्रणय सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एस0बी0सिंह, उत्तर प्रदेश व्यापारिक कल्याण बोर्ड के सदस्य दिनेश सेठी, उप श्रमायुक्त, शक्ति सेन मौर्य सहायक श्रमायुक्त अभिषेक सिंह, एन0के0चैधरी, एवं सुखबीर सिंह और गिरवर सिंह सैनी, छिन्दन कुमार उपाध्याय, अभिषेक मित्तल एवं रवि कुमार उपस्थित रहें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

US Hilton Hotel Shooting: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का बयान, लोकतंत्र में हिंसा अस्वीकार्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वॉशिंगटन...

UP News: यूपी पासिंग आउट परेड, सीएम योगी बोले, ‘माफियाराज हुआ खत्म, दंगे अब नहीं’

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि...

Delhi News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर फ्लाइट के इंजन में आग, छह घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय...

Weather Update: 42 डिग्री से ऊपर तापमान, दिल्ली में गर्मी से बेहाल लोग, बारिश की उम्मीद कब?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में गर्मी ने अप्रैल...
spot_imgspot_img