- विधायक ने कार्यक्रम में योजनाएं के ढाई करोड़ के चेक भी किए वितरित
जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी ने दिव्ंयागजनो को ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, कानों की मशीन वितरित की। इस दौरान विधायक ने 258 लाख के चेक भी दिए।

बिजनौर विधायक सुचि मौसम चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विकास भवन में एमएचजी र्स्टाटअप के दो लाख 26 हजार 500 रूपए, बीओ स्टार्टअप 75 हजार रूपये, सीएल स्टार्टअप योजना के 70 हजार रूपये, रिवाल्विंग फंड के 41 लाख 61 हजार, सीआईएफ के दो करोड़ 23 लाख 52 हजार के चैक वितरित किये।
उसके बाद सदर विधायक सूचि मौसम चौधरी ने अपने सर्मथकों के साथ कैम्प कार्यलय में केक काटा एवं मुस्सेपुर अनाथ आश्रम में दिव्यांगजनों व कार्यकर्ताओं को अपने हाथों से बनवाकर भोजन कराया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला महामंत्री विनय राणा, मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र मलिक, राजेन्द्र सिंह, संजीव गुप्ता, दीपक शर्मा, प्रदीप अधिकारी, राहुल, अमित कुमार, पावेन्द्र सिंह, दीपक मंडल, अनुराग जोशी व आशीष शर्मा मौजूद रहें।

