Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष से जताया शोक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के नेता और हाल ही में चुने गए राज्यसभा सांसद अशोक गास्ती का बृहस्पतिवार को बंगलूरू में निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें हाल ही में मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे 55 वर्ष के थे और 18 साल की उम्र में भाजपा की युवा इकाई एबीवीपी से जुड़कर राजनीति की शुरुआत की थी। उन्होंने इसी साल 22 जुलाई को राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ लिया था।

भाजपा नेता के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने शोक जताया और परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।

गास्ती को दो सितंबर को बंगलूरू के मणिपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उनकी जांच की गई थी और उनमें कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था। नाइ समुदाय से आने वाले गास्ती पेशे से अधिवक्ता थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img