जनवाणी संवाददाता |
बड़ौत: बड़ौत विधानसभा के खेड़ी, लुहारी, खामपुर में कश्यप समाज के लोगों से प्रदेश में हो रही समस्या और लोगों की बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करते हुए रालोद नेता व समाज सेवी डा. योगेश जिंदल ने कहा कि भाजपा सरकार में लोग संतुष्ट नहीं हैं।
प्रदेश में सरकार बदलने का समय आ गया है। इसके लिए उन्होंने सरकार को पलटने का आह्वान किया। डा. योगेश जिंदल ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों से अवगत कराते हुए पार्टी के लिए कार्य करने और समर्थन करने का अनुरोध किया।
इस मौके पर कश्यप समाज के लोगों ने एक सुर में कहा कि भाजपा के लोग उन्हें गुमराह कर रहे हैं। वह केवल उनकी वोट हासिल कर रहे हैं। किसी भी जनप्रतिनिधि उनकी बात नहीं सुनी। जबकि उन्होंने उन्हें इसलिए ही वोट दी थी कि वह उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे।
इस मौके पर मुकेश कश्यप, किरण पाल कश्यप, जयनारायण कश्यप, बाबू कश्यप, अजय कश्यप, स्वराज कशयप, धन सिंह कश्यप, मंगत कश्यप, कल्लू कश्यप, नरेश कश्यप, रविन्द्र कश्यप, जयभगवान कश्यप, ओमबीर कश्यप, नैन सिंह, नरोत्तम कश्यप, देवराज कश्यप, महक सिंह कश्यप आदि कश्यप समाज के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

