जनवाणी संंवाददाता |
बड़ौत: क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में भाजपा कार्यकतार्ओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव में भाजपा नेता धूम सिंह के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकतार्ओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनने के लिए पार्टी कार्यकतार्ओं से उनकी बात को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
तिलवाड़ा गांव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने के बाद कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम राणा ने कहा कि हम सब लोगों को मिलकर पार्टी का गुणगान करते हुए गांव-गांव में जाकर सभी पदाधिकारियों को प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में ग्रामीण क्षेत्र में अवगत कराना होगा। ताकि ग्रामीण क्षेत्र के लोग प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इसके उपरांत पदाधिकारियों की एक बैठक हुई। जिसको संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता धूम सिंह चेयरमैन ने कहा कि भाजपा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रदेश में काम कर रही है। सभी वर्गों का हित भाजपा में ही सुरक्षित है। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम राणा, धूम सिंह चेयरमैन, मास्टर किरणपाल शर्मा, सुमन प्रधान बदरखा, जयवीर सिंह, वेदपाल ठेकेदार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

