Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

हाईवे पर हादसा, दो की मौत और चार घायल

  • इनोवा गाड़ी का टायर फटने से हुई भयंकर दुर्घटना
  • हरिद्वार से पंजाब के पटियाला जा रहे थे इनोवा सवार

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: थाना कुतबशेर क्षेत्र के देहरादून-पंचकूला हाईवे पर हुए दर्दनाक हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गये। हाईवे पर इनोवा कार का टायर फटने के कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे का शिकार हुए लोग हरिद्वार से अस्थियां विसर्जन कर पंजाब लौट रहे थे। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। घायलों की हालत गंभीर है, उन्हें सेंटर रेफर किया जा रहा है।

सोमवार को चौथे पहर करीब 4:20 बजे हुए घटनाक्रम के तहत हरिद्वार से कार में सवार होकर पंजाब के पटियाला जिले के रहने वाले दलजेन्द्र सिंह शर्मा अपने दो पुत्रों गौरव शर्मा और सनी शर्मा तथा एक साले और दो परिचितों के साथ हरिद्वार से वापस पंजाब लौट रहे थे।

कुतबशेर थाना क्षेत्र के ग्राम सब्दलपुर के पास देहरादून- पंचकूला हाईवे पर अचानक से उनकी इनोवा कार का टायर फट गया। कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर खड़े एक डंपर से जा टकराई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा कार के परखच्चे उड़ गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहें बेबुनियाद, BPCL ने कहा-आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल)...

Delhi News: दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, विदेशी हथियार बरामद, 10 गिरफ्तार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी...

West Bengal: AIMIM और AJUP का गठबंधन, ओवैसी बोले-‘लोगों को देंगे नया विकल्प’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ने बुधवार...

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 1,600 अंक उछला, निफ्टी 23,400 के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को...

LPG Booking: LPG बुकिंग समयसीमा में बदलाव की खबरें झूठी, सरकार ने किया खंडन

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: LPG सिलेंडर की बुकिंग समयसीमा...
spot_imgspot_img