Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

रामविलास पासवान ICU में भर्ती, बेटे चिराग ने दी जानकारी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी के संभावित प्रत्याशियों के नाम एक भावुक पत्र लिखा है। पत्र में चिराग पासवान ने फिलहाल बिहार नहीं आ पाने की अपनी विवशता की जानकारी दी है।

चिराग पासवान ने लिखा है कि उनके पिता और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान दिल्ली के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं और उनका ज्यादा समय उन्हीं की देखभाल में बीत रहा है।

चिराग का कहना है कि उनके पिता ने उन्हें कई बार बिहार जाने की सलाह दी है लेकिन उनकी तबीयत को देखते हुए ऐसा कर पाना मुमकिन नहीं हो रहा है।

रामविलास पासवान 24 अगस्त से दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती हैं शुरुआत में वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे लेकिन उनकी तबीयत बिगड़ गई है और अब वो आईसीयू में भर्ती हैं।

चिराग पासवान के मुताबिक़ राम विलास पासवान बीमारी से लड़ रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि रामविलास पासवान जल्द स्वस्थ होकर सबके बीच आएंगे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सिलेंडर बिन जलाए रोटी बनाने की कला

मैं हफ्ते में एक दिन आफिस जाने वाला हर...

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला हर वर्ष 15 मार्च को विश्व भर में...

पुराना है नाम बदलने का चलन

अमिताभ स. पिछले दिनों, भारत के एक राज्य और कुछ...

IAF Agniveer Vayu: खिलाड़ियों के लिए एयरफोर्स भर्ती, जानें आवेदन शुरू होने की तारीख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर...

Delhi Fire: दिल्ली के नेचर बाजार में भीषण आग, 40 दुकानें जलकर खाक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रविवार सुबह दिल्ली के अंधेरिया...
spot_imgspot_img