Tuesday, March 31, 2026
- Advertisement -

सैकड़ो नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गए दो तस्कर

  • जनकपुरी थाना पुलिस को चेकिंग के दौरान मिली सफलता

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: जनकपुरी थाना पुलिस ने नशे के दो सौदागरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपियों के पास से सैकड़ों की संख्या में नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए हैं जो उत्तराखंड से लाए गए थे। बरामद किए गए प्रतिबंधित इंजेक्शन की सहारनपुर के अलावा हरियाणा व पंजाब में सप्लाई की जानी थी। पुलिस ने दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया है।

शनिवार को एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि जनकपुरी थाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने टीम के साथ शुक्रवार की देर रात दाबकी जुनारदार गांव के समीप फाटक के समीप चेकिंग करते समय पैदल जा रहे दो युवकों को रोका तोवह पुलिस का देखकर वापस भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने दौड़कर दोनों युवकों को पकड़ कर तलाशी ली।युवकों के पास से मिले थैले में इंजेक्शन बरामद हुए।

एसपी सिटी के मुताबिक पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम रिहान पुत्र मोहम्मद मुरसलीन निवासी दाबकी जुनारदार और अर्जुन बजाज निवासी बेहट रोड बताए। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से 600 इंजेक्शन बूपरेनोपिन और 200 इंजेक्शन एविल के बरामद हुए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Mahavir Jayanti 2026: कब है महावीर जयंती? जानिए तारीख, महत्व और इतिहास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार में गिरावट, सोना ₹1,46,000, चांदी ₹2,27,000 पर फिसली

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...
spot_imgspot_img