- सयुंक्त किसान मोर्चा ने किया भारत बंद का आह्वान
जनवाणी ब्यूरो |
शामली: शुक्रवार को गांव बहावड़ी में आयोजित बैठक में किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने बताया संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 27 सितम्बर को भारत बंद का आह्वान किया गया है यह बंद शांतिपूर्वक तरीके से सुबह 6:00 बजे से शाम के 4:00 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान संगठनों ने भारत बंद के फैसले से पीछे हटने से इंकार कर दिया।
व्यापारी वर्ग और ट्रेड यूनियन का भी सहयोग मिल रहा है। सरकार ने किसानों से जो वादे किए थे वह वादे पूरे नहीं हुए इसलिए किसान का विश्वास की सरकार से उठ गया है। गठवाला खाप के बहावड़ी थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने कहा कि 10 महीने से किसान दिल्ली के चारों तरफ मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं, लेकिन यह गूंगी बहरी सरकार नहीं सुन रही है।
प्रदेश और केंद्र सरकारों ने किसान के साथ धोखा किया है। इस मौके पर जयपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अमित निर्वाल, अनु मलिक, मनोज मलिक, संजीव लिलौन किसान उपस्थित है।

