Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

पोषण पंचायत: 25 महिलाओं की गोदभराई और 10 बच्चों का अन्नप्राशन

जनवाणी ब्यूरो |

सहारनपुर: जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी ने कहा कि-पोषण माह बहुत उपयोगी है। इसके जरिये कुपोषण की काली छाया को मिटाने का संकल्प है। जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी की तत्परता और कर्तव्यपरायणा तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत से इस दिशा में बहुत सफलता मिल रही है। शासन की मंशा भी यही है।

मांगेराम शुक्रवार को विकासखंड बलियाखेड़ी के मल्हीपुर ग्राम के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित पोषण पंचायत को संबोधित कर रहे थे। इसके पहले मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी द्वारा पोषण पंचायत का दीप प्रज्ज्वलन कर उद्घाटन किया गया। कार्यक्र में ब्लाक प्रमुख सोनिया देवी तथा रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र के विधायक देवेंद्र निम उपस्थित रहे।

पोषण पंचायत में मुख्य अतिथि द्वारा और जनप्रतिनिधियों द्वारा 25 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा 10 बच्चों का अन्नप्राशन किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा और ब्लॉक प्रमुख द्वारा विद्यालय के प्रांगण में नीम और जामुन के वृक्ष रोपण भी किये गये। मुख्य अतिथि द्वारा जनमानस को जागरूक करने हेतु संदेश दिया गया कि महिलाएं ही बच्चों के विकास की महत्वपूर्ण धुरी हैं।

इसलिए उन्हें अपने बच्चों का ध्यान अच्छी तरह से लेना चाहिए। उनके पोषण का ध्यान रखना चाहिए ।उनके वजन का ध्यान रखना चाहिए । उन्हें अच्छी-अच्छी बातें सिखाने चाहिए ताकि वह आगे चलकर अपना नाम रोशन कर सके। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो, खेल के क्षेत्र में हो, व्यापार के क्षेत्र में सभी कार्यों की प्रथम गुरु माता ही है। माता से ही बच्चों को पूरा पोषण संवेदना, प्यार महत्त्व और वात्सल्य मिलता है।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा इस कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क पुस्तकों का वितरण भी खंड शिक्षा अधिकारी बलियाखेड़ी ब्रजमोहन के माध्यम से किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बलियाखेड़ी, खंड शिक्षा अधिकारी बृजमोहन ,बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ अनीता सोनकर, बाल विकास योजना अधिकारी शहर रचित गोयल, बाल विकास परियोजना अधिकारी बलियाखेड़ी गौहर अंजुम उपस्थित रहे मुख्य सेविका सविता और पुष्पा रावत उपस्थित रहे।

जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए उनके कार्यक्रम में पधारने की हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। आशा त्रिपाठी ने बताया कि सितंबर माह में शासन के निर्देश पर 1 से 30 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें बच्चों का वजन करने, योग अभ्यास को प्रमोट करने, सैम बच्चों का चिन्हीकरण, पोषण वाटिका लगाने, जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित करने तथा आईसीडीएस विभाग को आर्थिक और व्यावहारिक तौर पर जनप्रतिनिधियों द्वारा सहयोग प्रदान करने और जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य है। पोषण पंचायत का और राष्ट्रीय पोषण माह का महत्वपूर्ण उद्देश्य यही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img