जनवाणी संवाददाता |
बागपत: बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह को एक कार्यक्रम आयोजित कर सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के तत्वाधान में स्वागत किया गया। इस अवसर पर बार के जिला महामंत्री महेंद्र सिंह बंसल ने उनके सामने वकालों की समस्याएं रखी। उन्होंने वकीलों को समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
सोमवार को बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में वकीलों ने बार कौंसिल के पूर्व चेयरमैन हरिशंकर सिंह को पगड़ी पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बार के महामंत्री ने पूर्व चेयरमैन को वकीलों की समस्याओं से अवगत कराया और उनका समाधान कराने का अनुरोध किया।
पूर्व चेयरमैन ने वकीलों को आश्वसन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कोरोना काल में मेडिकल क्लेम की राशि व पुस्तकालय व चेम्बर की धनराशि शीघ्र भेजने का आश्वासन दिया। कायक्रम की अध्यक्षता बार अध्यक्ष सतेंद्र खोखर ने की तथा संचालन महामंत्री ने किया।
इस अवसर पर इंद्रपाल गुर्जर, अनुज प्रधान, राजेंद्र तोमर, आजाद धामा, नरेंद्र पंवरख् संदीप चौहान, माहित शर्मा, इमरान व रोहित बंसल आदि मौजूद थे।

