Saturday, February 21, 2026
- Advertisement -

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लगाया महबूबा मुफ्ती पर आरोप

न्यूज एजेंसी वार्ता |

ग्वालियर: मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महबूबा मुफ्ती पर आरोप लगाते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री अप्रत्यक्ष रूप से टुकड़े-टुकड़े गैंग का समर्थन कर रहीं हैं।

मिश्रा राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती में यहां स्थित कटाेराताल पहुंचकर राजमाता की छत्री पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि जम्मू कश्मीर में लोगों को पहचान देखकर मारा जा रहा है, लेकिन मुफ्ती इस बारे में कुछ नहीं बोलती।

वह ड्रग्स के बारे में जरूर बोलती है। उन्होंने कहा कि देश सब देख रहा है। उन्हाेंने कहा कि जो भी विघटनकारी लोग हैं और ऐसी मानसिकता के हैं, वह अप्रत्क्ष रुप से टुकड़े-टुकडे गैंग का समर्थन करते हैं और हम ऐसी मानसिकता को ही कुचलने का काम कर रहे हैं।

खाद की कालाबाजारी को लेकर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में गृह मंत्री ने कहा कि जो भी लोग खाद की कालाबाजारी कर रहे हैं, उन्हें बख्सा नहीं जाएगा।

उन्होंने कोयले के चलते उत्पन्न होने वाले बिजली संकट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि केन्द्रीय काेयला मंत्री, केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि सरकार चार से आठ दिन का कोयला रिजर्व करके चल रही है।

उन्होंने कहा कि ऐसा कोई संकट नहीं जिसका समाधान नहीं किया जा सकता है और हमारी सरकार इसके समाधान की दिशा में बढ़ रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

टॉप डायरेक्टर्स में शामिल हुए अनुराग सिंह

एक से बढ़कर एक कॉमेडी और पीरियड वॉर जॉनर...

सिर्फ फिल्म नहीं, कड़वा सच है अनुभव सिन्हा की ‘अस्सी’

डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और एक्ट्रेस तापसी पन्नू जब भी...

सलमान खान के साथ नजर आएंगी चित्रांगदा सिंह

सुभाष शिरढोनकर जानी-मानी एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की सबसे बड़ी विशेषता...

पर्सनल ब्रांडिंंग का डिजिटल रायतां

मैं 'आर्यन' उर्फ 'आर्यन ओपी' को समझा रहा था...

हिंदू मंत्रियों के जरिए रिश्तों को धोने की जुगत

पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में तारिक रहमान के रूप में...
spot_imgspot_img