Home National News मध्यप्रदेश के सीएम ने स्मार्ट उद्यान में लगाया नीम का पौधा

मध्यप्रदेश के सीएम ने स्मार्ट उद्यान में लगाया नीम का पौधा

0
मध्यप्रदेश के सीएम ने स्मार्ट उद्यान में लगाया नीम का पौधा

न्यूज एजेंसी वार्ता |

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज यहां स्मार्ट उद्यान में नीम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री अपने संकल्प के क्रम में प्रतिदिन एक पौधा लगाते हैं।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार एंटीबायोटिक तत्वों से भरपूर नीम को सर्वोच्च औषधि‍ के रूप में जाना जाता है। नीम स्वाद में भले ही कड़वा हो, लेकिन इससे होने वाले लाभ अमृत के समान होते हैं। पर्यावरण की दृष्टि से भी नीम बहुत उपयोगी है।