Tuesday, March 24, 2026
- Advertisement -

महिला ने संविदा विद्युत कर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप

  • शेरकोट थाने में दी पुलिस को तहरीर

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: शेरकोट निवासी एक महिला ने विद्युत विभाग में तैनात संविदा कर्मी पर विधवा महिला ने घर मे घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।

शेरकोट के मोहल्ला खुराड़ा निवासी पार्वती पत्नी हरिराम ने पुलिस को दी तहरीर मे बताया की उसके पति की कुछ माह निधन हो गया है। जिसकी वजह से घर मे रहकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही है। उसके घर पर लगा बिजली कनेक्शन उसके पति के नाम चल रहा है।

जिसका बिल मार्च 2020 तक जमा कर दिया था। लाॅकडाउन लगने की वजह से रीडर उसका बिल निकालने नहीं आया ओर 5 माह बाद भी बिल तो नहीं आया लेकिन लाईनमैन ने उसे 40 हजार रुपये का बिल बताया जाने पर मेने विधुत विभाग के उप खण्ड अधिकारी धामपुर को बिजली बिल सही करने हेतू एक प्रार्थना पत्र दिया जिस पर उपखण्ड अधिकारी ने बिजली बिल सही करने मे कुछ समय मांगा जिस पर विधवा महिला विश्वास करते हुए अपने घर आ गयी।

आरोप है कि शाम को लगभग छह बजे लाईनमैन एवं दो अन्य कर्मचारी उसके घर में घुसकर बोले कि अपना मीटर दिखाओ। महिला ने सारे कागज़ दिखाने के साथ लाईमैन को उप खण्ड अधिकारी को दिये प्रार्थना पत्र की जानकारी दी, लेकिन यह नहीं माने ओर उसकी लाईन काटने लगे।

जिस पर महिला ने मना किया तो लाईनमैन ने महिला से दस हजार रुपये मांगे। महिला द्वारा रुपये ना होने की बात कहने पर एक कर्मचारी ने महिला के साथ गाली गलोच शुरू कर दी। गाली का विरोध किया तो आरोपी ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट करने पर महिला द्वारा शोर मचाने पर उसकी देवरानी एवं आसपास के लोग इकट्ठा हो जाने पर लाईमैन मौके से भाग गए। महिला ने पुलिस से तहरीर के आधार पर लाईन मैन के खिलाफ सख्त कार्यवाही की गुहार लगाई है। पुलिस ने महिला को कार्यवाही का भरोसा दिलाया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Cabinet Decisions 2026: किसानों को MSP में बढ़ोतरी, गोरखपुर बनेगा सोलर सिटी

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक...

हमारी धार्मिक अवधारणाएं विज्ञान सम्मत

राजेंद्र बज वर्तमान दौर में सारी दुनिया हमारी अपनी गौरवशाली...

गैस को देखने का अपना अपना नजरिया

समस्या गैस की हो, तो प्राथमिक स्तर पर परीक्षण...
spot_imgspot_img