Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

दिल्ली: अस्पताल में लगी आग ने मचाई अफरा-तफरी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: लोक नायक (एलएनजेपी) अस्पताल में सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। इससे अस्पताल में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

दिल्ली अग्निशमन विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि ग्राउंड फ्लोर पर स्थित इमरजेंसी वार्ड में स्थित सेमिनार रूम में रखे चार्जिंग उपकरणों, बैटरियों, गद्दों और अन्य वस्तुओं में आग लग गई।

उन्होंने कहा कि हमें रात करीब 12.20 बजे कॉल पर एलएनजेपी हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड से आग लगने की सूचना मिली। मौके पर आग बुझाने के लिए छह गाड़ियां भेजी गईं। आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है।

गांधी नगर में कपड़े की दुकान में आग लगी, लाखों का सामान राख

गांधी नगर में रघुवर पुरा-2 की गली नंबर 1 स्थित कपड़े की एक दुकान में आग लग गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियां भेजी गईं। वहां किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

अग्निशमन विभाग के अधिकारी ने बताया कि कपड़ों के गोदाम के बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर और कपड़ों से अटी पड़ीं सीड़ियों पर आग लगने की सूचना मिली थी। इस दौरान 150 से 200 स्क्वायर यार्ड्स क्षेत्रफल में आग लगी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

अब घबराने का समय आ गया है

हमारे देश में जनता के घबराने का असली कारण...

विनाश के बीच लुप्त होतीं संवेदनाएं

जब विज्ञान, तकनीक और वैश्वीकरण के सहारे मानव सभ्यता...

ऊर्जा संकट से इकोनॉमी पर दबाव

वैश्विक अर्थव्यवस्था में जब भी ऊर्जा संकट गहराता है,...

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, सेहत हो सकती है खराब

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Saharanpur News: राजीव उपाध्याय ‘यायावर’ को सर्वश्रेष्ठ शोध प्रस्तुति सम्मान

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: चमनलाल महाविद्यालय में आयोजित 7वें उत्तराखण्ड...
spot_imgspot_img