साफ सफाई में सुधार करने के दिए निर्देश, अस्पताल में आए मरीजों के साथ किया जाए मधुर व्यवहार
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: जिला अस्पताल में शुक्रवार को डीएम ने औचक निरीक्षण कर वहां की स्थिति देखी। निरीक्षण में गंदगी मिलने पर डॉक्टरों को फटकार लगाते हुए साफ सफाई करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने के आदेश दिए।
जिलाधिकारी राजकमल यादव ने शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण से जिला अस्पताल में हड़कंप मचा। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों के साथ मधुर व्यवहार किया जाए। चिकित्सक अपनी जिम्मेदारी से भागे नहीं और गुणवत्ता के साथ अच्छा उपचार दें मरीजों को दवाई बाहर से ना लिखी जाए दवाई बाहर से लिखने की सूचना अगर संज्ञान में आती है तो ऐसे चिकित्सकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने अस्पताल में लगने वाले कर्मचारियों की ड्यूटी का रजिस्टर देखा।

उन्होंने कहा रोस्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई जाए सभी व्यवस्थाएं अस्पताल में सुचारू रूप से क्रियाशील रहें इमरजेंसी सेवा में भी कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी ने साफ सफाई के निर्देश दिए और अस्पताल में गंदगी नहीं मिलनी चाहिए अस्पताल साफ सुथरा होना चाहिए डस्टबिनओं की प्रतिदिन सफाई हो बेडशीट प्रतिदिन बदली जाएं। मरीजों को लगातार एक बेडशीट पर ना रखा जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों के बैठने के लिए कुर्सी व्यवस्थित तरीके से लगी होनी चाहिए सिस्टम में सुधार करने के सीएमएस को निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दिनेश कुमार, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

