Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

त्योहारों पर बाजारों में बढ़ने लगी भीड़

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: त्योहारों के बीच देश में कोरोना की संक्रमण दर में इजाफा हुआ है। पिछले एक दिन में ही यह 1.13 से बढ़कर 1.42 फीसदी तक पहुंच गई है। हालांकि जांच में कमी आने के बाद नए मरीजों की संख्या भी कम जरूर हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना के 12,514 मामले सामने आए हैं। वहीं 251 मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान 12,718 मरीजों को स्वस्थ घोषित किया गया।

इससे पहले बीते रविवार को एक दिन में 12,830 नए मामले सामने आए थे और 446 लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल, देश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,42,85,814 हो गई है।

अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 4,58,437 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या कम होकर 1,58,817 हो चुकी है जो 248 दिन में सबसे कम है। देश में अभी कोरोना की सक्रिय दर 0.46 फीसदी है। अब तक कुल 3,36,68,560 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।

सबसे ज्यादा 7167 नए मामले केरल में मिले 

मंत्रालय ने बताया कि केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,167 नए मामले सामने आए हैं और 6,439 मरीज एक दिन में ठीक हुए हैं। वहीं इसी दौरान 14 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 79,185 है। इनके अलावा मुंबई में संक्रमण के 301 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान तीन लोगों की मौत हो गई है और 463 लोग ठीक हुए हैं। यहां अभी सक्रिय मामलों की संख्या 3,966 है।

केरल में कोरोना के कारण बंद पड़े स्कूल फिर खुले

केरल में कोविड-19 के कारण डेढ़ साल से ज्यादा समय तक बंद रहने के बाद स्कूल सोमवार को पुन: खोल दिए गए। राज्य में पहली से सातवीं कक्षा, दसवीं और बारहवीं कक्षा के छात्र स्कूल पहुंचे जिन्हें कोविड प्रोटोकॉल के तहत

सेनिटाईजेशन और थर्मल जांच की प्रक्रिया के बाद कक्षाओं में भेजा गया। स्कूलों को बच्चों के स्वागत में सजाया गया था। स्कूल में बच्चों का तापमान मापा गया, उन्हें सेनिटाइजर और मास्क दिए गए।

कक्षा 8, 9 और 11 के बच्चों के लिए ऑफलाइन कक्षाएं 15 नवंबर से चालू होंगी। वहीं, पहली और दूसरी कक्षा के बच्चे पहली बार स्कूल पहुंचे। स्कूल के कर्मचारियों ने उपहार देकर बच्चों का स्वागत किया। इनमें पुस्तकें, पेन, सेनिटाइजर, मास्क और गुब्बारे शामिल थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img