Saturday, March 21, 2026
- Advertisement -

भारत में 24 घंटे में कोरोना के 12,516 केस

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12 हजार 516 नए केस मिले हैं, वहीं इस दौरान 501 लोगों की मौत हुई है। यह पिछले दिन हुई 340 मौतों के मुकाबले करीब 50 फीसदी ज्यादा है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल केसों की संख्या अब तक 3 करोड़ 38 लाख के पार जा चुकी है। वहीं, मृतकों की संख्या अब 4 लाख 62 हजार से ज्यादा है। हालांकि, इस बीच भारत के लिए दो बड़ी खुशखबरियां भी हैं।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 13 हजार के पार रही। यानी मौजूदा समय में रिकवरी रेट नए संक्रमितों से ज्यादा बना हुआ है। इसका असर यह है कि देश में एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 37 हजार 416 पर आ गई है, जो कि 267 दिन में सबसे कम है। वहीं, ओवरऑल रिकवरी रेट 98.26 फीसदी पहुंच गया, जो कि मार्च 2020 के बाद सबसे ज्यादा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में कोरोना वैक्सीन की 53 लाख 81 हजार 889 डोज दी गईं। इसी के साथ भारत में अब तक कुल 110 करोड़ 79 लाख से ज्यादा टीके के डोज लगाए जा चुके हैं। भारत में कोरोना टेस्ट्स का आंकड़ा भी लगातार 10 लाख के ऊपर बना हुआ है। गुरुवार से शुक्रवार के बीच देश में 11 लाख 65 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img