Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

पूर्वी लद्दाख के युद्ध स्मारक का उद्घाटन करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज पूर्वी लद्दाख के रेजांग ला में नए सिरे से बने युद्ध स्मारक का उद्घाटन करेंगे। यहां भारतीय सैनिकों ने 1962 में चीन की सेना का वीरता से मुकाबला किया था।

यह स्मारक उन वीर भारतीय सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने रेजांग ला की लड़ाई में अपने प्राणों का बलिदान दे दिया था। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि स्मारक के उद्घाटन के बाद रक्षामंत्री क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के साथ चल रहे सीमा विवाद की पृष्ठभूमि में सेना के शीर्ष कमांडरों के साथ सुरक्षा स्थिति की समीक्षा भी करेंगे।

प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत भी अपनी लद्दाख यात्रा के दौरान रक्षामंत्री के साथ जाएंगे। हालांकि, सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे रेजांग ला में कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे, क्योंकि वह इस्राइल की पांच दिवसीय यात्रा पर हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img