जनवाणी ब्यूरो |
किरतपुर: भैंसा बुग्गी से टकराकर एक किसान की दर्दनाक मृत्यु हो हो गई। पुलिस ने किसान का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव भोजपुर का एक किसान चरण सिंह पुत्र तुलाराम आयु 62 वर्ष बुधवार की रात को नजीबाबाद से मोटरसाइकिल से आ रहा था।
भनेड़ा पुलिस चौकी के पास उनकी मोटरसाइकिल सामने जा रही भैंसा बुग्गी से टकरा गई। किसान लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भनेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह को दी।
धर्मेंद्र सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे तथा घायल अवस्था में किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरतपुर भिजवाया। जहां किसान की दुखद मृत्यु हो गई। किसान की मौत से ग्राम भोजपुर व उनके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

