Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सीआरपीएफ दल पर आतंकी हमला

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दल पर हमला किया है। हमले में एक जवान घायल होने की खबर है, घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुरक्षाबलों ने हमले के बाद इलाके को सील कर दिया है, साथ ही आतंकियों की तलाश की जा रही है।

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, गुरुवार सुबह बडगाम जिले के चौदरा इलाके में सीआरपीएफ पार्टी के गश्ती दल को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई है। फिलहाल इलाके को बंद कर आतंकियों की तलाश की जा रही है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

वहीं दूसरी ओर, जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराने में कामयाबी पाई है। फिलहाल आतंकियों से मुठभेड़ जारी है।

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार, खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि अवंतीपोरा के त्राल इलाके के मगामा में आतंकी छिपे हैं, सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया।

आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मार गिराने में सफलता हासिल की है। खबर लिखे जाने तक मुठभेड़ जारी थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img