Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

साफ सुथरी परीक्षा कराने के लिए डीआईओएस को दी हिदायत

  • डिप्टी सीएम ने की माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा
  • परीक्षा केंद्रों का गंभीरता और सही प्रकार से करें चयन
  • पूर्व में ब्लैक लिस्ट हुए केंद्रों को परीक्षा केंद्र न बनाएं

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: परतापुर हवाई पट्टी के कक्ष में माध्यमिक शिक्षा व उच्च शिक्षा के कार्यों की समीक्षा करते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि अगर आगामी बोर्ड की परीक्षाएं साफ सुथरे ढंग से नहीं कराई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि परीक्षा में परीक्षा केंद्रों का चयन गंभीरता से व सही प्रकार से किया जाए। पूर्व में ब्लैक लिस्ट हुए केंद्रों को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। जो अध्यापक माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड से चयनित होकर आए है, उनको तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाए। विद्यालय प्रबंधक ज्वाइन नहीं कराते है तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में राजकीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों को प्राथमिकता पर परीक्षा केन्द्र बनाया जाये।

उन्होंने संस्कृत शिक्षको की नियुक्ति व कार्यभार ग्रहण करने के संबंध में जानकारी ली। पाठ्यक्रम को समय से पूर्ण कराया जाये तथा अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम भी विभागीय साइट पर आवश्यक रूप से अपलोड किया जाए। कोई भी विद्यालय अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम अपलोड करने में न छूटे।

भविष्य से खिलवाड़ करने वालो को नहीं जाएगा बख्शा

माध्यमिक व उच्च शिक्षा मंत्री ने कहा कि जो परीक्षा केन्द्र ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर रहे थे, उनको ब्लैक लिस्टेड किया है। उच्च शिक्षा की परीक्षाओं में परीक्षा केन्द्र व परीक्षा की तैयारियों पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति से चर्चा की। परीक्षाएं समय से व सुचितापूर्ण ढ़ग से सपन्न कराई जाए।

इस अवसर पर कुलपति चरण सिंह विश्वविद्यालय प्रो. एनके तनेजा, संयुक्त शिक्षा निदेशक ओंमकार शुक्ला, क्षेत्रीय सचिव राणा सहसान्शु सुमन, जिला विद्यालय निरीक्षक मेरठ गिरजेश, जिला विद्यालय निरीक्षक बागपत रविन्द्र कुमार, गाजियाबाद निशा अस्थाना सहित अन्य अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सपना-वीर विवाद: कोर्ट के आदेश के बाद वीर साहू ने किया पोस्ट, सास-ससुर चुप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

TMC: तृणमूल से इस्तीफा जारी, राज्यसभा सांसद पीसी बराइक ने छोड़ा पद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक...
spot_imgspot_img