Saturday, April 11, 2026
- Advertisement -

कृषि बिल पर किसानों को भड़काने का काम कर रहे राजनीतिक दल

जनवाणी संवाददाता |

चांदपुर: भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने किसानों के उत्थान के लिए सरकार द्वारा लाए गए विधायकों पर विपक्ष में बैठे राजनेताओं द्वारा किसानों को भड़काने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनेता राजनीति चमकाने के लिए झूठी अफवाह फैला कर किसानों को भड़का रहे हैं। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से किसानों के बीच जाकर विधायकों के संबंध में विस्तार से बताने की बात कही।

बुधवार को नगर के पंचवटी मंडप में भाजपा नगर मंडल के सेक्टर स्तरीय पदाधिकारियों की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मौजूद रहे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी ने कोरोना संक्रमण काल में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा जान जोखिम में डालकर किए गए कार्यों की सराहना की। कार्यशाला में भाग लेने से पूर्व नगर के धनोरा रोड स्थित डॉक्टर भूपेंद्र तोमर के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए देवेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों के हित के लिए कार्य कर रही है।

किसानों की आमदनी बढ़ाने तथा उन्हें देश के किसी भी हिस्से में जाकर अपनी फसल उचित मूल्य पर बेचने के लिए सरकार संसद में विधेयक लाई है। लेकिन ऐसे राजनीतिक दल जिनका अस्तित्व लगभग समाप्ति की ओर है वह विधेयकों में खामियां बताते हुए किसानों को भड़काने का काम कर रहे। उन्होंने कहा कि देश का किसान पूरी तरह से जागरुक हैं तथा वह विधेयक के संबंध में सारी बातें समझ रहा है।

वह ऐसे भ्रष्ट राजनेताओं के बहकावे में नहीं आएगा। उनका यह भी कहना था की एनआरसी व सीएएए के नाम पर भी इन्हीं राजनेताओं द्वारा समुदाय विशेष के लोगों को भड़काया गया था। लेकिन वह लोग भी सच्चाई जान चुके हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सरकार द्वारा लाए गए विधायकों के संबंध में किसानों को जागरूक करने की अपील भी की। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में लोगों की मदद करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा के जनता की सेवा करते हुए पार्टी के कई महत्वपूर्ण पदाधिकारी भी कोरोना की चपेट में आये है। इस मौके पर पार्टी के जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, रंजीत सिंह पुष्कर चौधरी, सचिन चौधरी, विवेक कर्णवाल, पुखराज सिंह, पल्लव अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: जे.एच.आई. अंग्रेजी एकेडमी का दौरा कर विधायक आशु मलिक ने सराहा शिक्षा कार्य

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: सहारनपुर देहात से विधायक एवं समाजवादी...

Saharanpur News: राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस: हर माँ की सेहत, हर जीवन की सुरक्षा

जनवाणी संवाददाता | 11 अप्रैल को देशभर में राष्ट्रीय सुरक्षित...

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...
spot_imgspot_img