Friday, February 6, 2026
- Advertisement -

मेलबोर्न में आॅस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

  • स्टार्क और बोलैंड ने झटके दो-दो विकेट, इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 31 रन पर गवाएं चार विकेट  
  • एंडरसन ने झटके चार विकेट, आॅस्ट्रेलिया को पहली पारी में 267 रन पर समेटा 

जनवाणी ब्यूरो |

मेलबोर्न: मिशेल स्टार्क (11 रन पर दो विकेट) और स्कॉट बोलैंड (एक रन पर दो विकेट) के शानदार गेंदबाजी प्रदर्शन से आॅस्ट्रेलिया ने तीसरे एशेज क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन सोमवार को इंग्लैंड की दूसरी पारी में उसके 12 ओवर में 31 रन पर चार विकेट गिरा दिए। इसी के साथ आॅस्ट्रेलिया अब मजबूत स्थिति में है, जबकि इंग्लैंड संकट में है, क्योंकि वह आॅस्ट्रेलिया से 51 रन पीछे है। चिंता की बात यह है कि महज 31 रन पर उसके चार विकेट गिर चुके हैं।

इंग्लैंड ने इससे पहले सोमवार को आॅस्ट्रेलिया को 267 रन पर आलआउट किया, हालांकि आॅस्ट्रेलिया को पहली पारी में 82 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे और इस तरह उसने अपनी दूसरी पारी 82 रन से पिछड़ने के साथ की। आॅस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने एक बार फिर अपना दबदबा दिखाया और स्टार्क तथा स्थानीय स्टार गेंदबाज बोलैंड ने इंग्लैंड को शुरुआती झटके दिए।

इंग्लैंड का पहला और दूसरा विकेट क्रमश: जैक क्रॉली और डेविड मलान के रूप में महज सात के स्कोर पर गिरा। दोनों बल्लेबाज स्टार्क का शिकार बने। वहीं इसके बाद टेस्ट पदार्पण कर रहे बोलैंड ने हसीब हामीद और जैक लीच को आउट कर पवेलियन वापस भेजा। इंग्लैंड ने 22 के स्कोर पर हसीब के रूप में तीसरा और लीच के रूप में चौथा विकेट गंवाया। फिलहाल जो रूट और आॅलराउंडर बेन स्टोक्स क्रीज पर हैं और क्रमश: 12 और दो रन पर खेल रहे हैं। आॅस्ट्रेलिया ने सोमवार को 61 रन पर एक विकेट से आगे खेलना शुरू किया। मार्कस हैरिस ने 20 रन और नाईट वॉचमैन नाथन लियोन ने शून्य से अपनी पारी को आगे बढ़ाया।

लियोन 10 रन बनाकर ओली रॉबिन्सन का शिकार बने। मार्नस लाबुशेन एक, स्टीवन स्मिथ 16, ट्रेविस हेड 27, कैमरून ग्रीन 17 और एलेक्स कैरी 19 रन बनाकर आउट हुए। हैरिस 189 गेंदों में सात चौकों के सहारे 76 रन बनाकर छठे बल्लेबाज के रूप में टीम के 180 के स्कोर पर पवेलियन लौटे। निचले क्रम में कप्तान पैट कमिंस ने 32 गेंदों में 21 और मिशेल स्टार्क ने 37 गेंदों में 24 रन बनाकर आॅस्ट्रेलिया को 82 रन की बढ़त दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इंग्लैंड की तरफ से जेम्स एंडरसन ने 33 रन पर चार विकेट झटके, जबकि रॉबिन्सन और मार्क वुड को दो-दो विकेट मिले।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Rinku Singh: क्रिकेटर रिंकू सिंह का फेसबुक अकाउंट हैक, मोनेटाइजेशन की कमाई उड़ाई

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह साइबर...

चतुर होना खुद में एक सजा है

शहर के उस कोने में जहां नालियों का पानी...

विकास और पर्यावरण की एक जैसी लड़ाई

केंद्र सरकार ने हाल ही में कश्मीर में प्रस्तावित...

जीत को हार बताने की कोशिश

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौता हो गया...
spot_imgspot_img