- पानी में डूबकर सैकड़ों बीघा गेहूं फसल बर्बाद
जनवाणी संवाददाता |
कैराना: मंगलवार सुबह करीब 4 बजे गांव मामोर के टापू के पास झील के किनारे पर बनाई गई मिट्टी की ढांग टूट गई। जिसके बाद झील का ओवरफ्लो पानी तेजी के साथ किसानों की गेहूं की फसलों में भर गया।

जिस कारण गेहूं की फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई। झील का गंदा पानी किसान विनोद, सोखा, सूरता, वसी, इलियास, टीपा, पीरु, भूरा, जमील, शकीला व जितेंद्र आदि की हजारों बीघा गेहूं की फसल में भर गया।
वहीं झील टूटने के बाद किसान खुद ही टूटी हुई ढांग को रोकने में जुट गए। किसानों द्वारा लकड़ियों की मदद से मिट्टी के बोरे डालकर पानी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण झील का पानी नहीं रुक सका। किसानों ने प्रशासन से बर्बाद हुई गेहूं की फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की हैं।

