Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

युवती के हत्यारोपी को उसके साथी सहित पुलिस ने दबोचा

  • एक अन्य आरोपी है अभी पुलिस शिकंजे से बाहर
  • सरेराह युवती की चाकू से गोदकर कर की थी आरोपियों ने हत्या

जनवाणी संवाददाता |

नागल:  गत दिवस रेलवे रोड़ पर दिनदहाड़े हुई युवती की हत्या के आरोपी को स्थानीय पुलिस एवं क्राइम ब्रांच की सँयुक्त टीम ने नामजद हत्यारोपी को उसके साथी सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चाकू भी बरमाद किया है। जबकि घटना में सामने आए एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं।

पीआरओ सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि गत दिवस नागल थाना क्षेत्र में हुई युवती के हत्यारोपी को उसके साथी सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम अनुज पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम भूरी बांस थाना नकुड जनपद सहारनपुर,विशाल पुत्र नीटू निवासी ग्राम खालिदपुर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर है। बता दें कि शनिवार के दिन सरेराह ब्यूटी पार्लर जा रही दीपा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी।

घटना को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। घटना के बाद युवती के भाई विकास कुमार पुत्र बोबी निवासी रेलवे रोड ग्राम मीरपुर मोहनपुर थाना नागल पर उक्त घटना के संबंध में लिखित सूचना दी थी। जिस पर थाना नागल पुलिस ने धारा 302/120 बी भादवि में मुकदमा पंजीकृत किया था।

जिसके बाद कार्रवाई करते हुए थाना नागल पुलिस व क्राइम ब्रांच सहारनपुर की टीम ने दोनों अरोपियों के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img