Monday, March 23, 2026
- Advertisement -

जल्द बहुरेंगे मीनाक्षीपुरम नाला रोड के दिन

  • हटेगा बदबूदार नाले के पास का खत्ता
  • चीफ इंजीनियर से मिला कांग्रेस सेवादल का प्रतिनिधिमंडल

जनवाणी संवाददाता   |

गंगानगर: मवाना रोड से मीनाक्षीपुरम रोड व खटकाना पुल, सिखेड़ा रोड के पुन: निर्माण व मीनाक्षीपुरम नाले पर बना खत्ता हटवाने के संबंध में मंगलवार को कांग्रेस सेवा दल का प्रतिनिधिमंडल ने नगर आयुक्त कार्यालय नगर निगम में चीफ इंजीनियर यशवंत सिंह से मुलाकात की। इस दौरान चीफ इंजीनियर जसवंत सिंह से अपनी बात रखते हुए विनोद सोनकर ने कहा कि मवाना रोड से सिखेड़ा, मामेपुर, ललसाना आदि गांवों को जोड़ने वाला यह मुख्य मार्ग है और जब से सेना ने रास्ता बंद किया है।

तब से इस सड़क पर वाहनों का दबाव बहुत अधिक बढ़ गया है, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण यहां आवागमन काफी खतरनाक हो गया है। सड़क में गहरे गड्ढों के कारण कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसलिए इस सड़क का निर्माण प्राथमिकता के साथ किया जाए। विनोद सोनकर ने चीफ इंजीनियर यशवंत सिंह से कहा कि आबूनाला-दो पर मीनाक्षीपुरम के समीप जो खत्ता बना हुआ है।

उससे भी आसपास के क्षेत्रों में बहुत कठिनाई हो रही है। जहां खत्ते का कूड़ा सड़क पर आने के कारण आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी होती है। वहीं, इसकी बदबू से मीनाक्षीपुरम, वीवीआईपी डिफेंस कॉलोनी एवं कसेरूखेड़ा क्षेत्र की जनता का जीना दूभर हो गया है। इसलिए इसको भी जल्द से जल्द यहां से खत्म किया जाए।

चीफ इंजीनियर यशवंत सिंह ने मेरठ महानगर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष एवं प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को आश्वासन दिया की सड़क निर्माण एवं खत्ता हटाने की कार्रवाई चल रही है और जल्द से जल्द इन दोनों समस्याओं को प्राथमिकता के साथ निपटाया जाएगा। इस अवसर पर मेरठ महानगर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष विनोद सोनकर, नगर निगम कांग्रेस पार्षद इकराम चौधरी, सेवादल महासचिव अनिल कुमार, अंसार अहमद, सुरेंद्र फौजी, राम सिंह वरुण आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

सुरक्षित उत्पाद उपभोक्ता का अधिकार

सुभाष बुडनवाला उपभोक्ता जब भी कोई वस्तु या सेवा खरीदें,...

UP: केसी त्यागी का रालोद में स्वागत, पश्चिमी यूपी की राजनीति में आ सकते हैं नए मोड़

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: वरिष्ठ राजनेता किशन चंद (केसी) त्यागी...

कौन चला रहा है दुनिया?

प्रेरणा इतिहास में कभी-कभी कुछ ऐसा घटता है कि दुनिया...

Dhurandhar 2: अनुपम खेर ने ‘धुरंधर 2’ विवाद पर जताई नाराजगी, कहा- ‘ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img