जनवाणी संवाददाता |
सहारनपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ का पार्टी पदाधिकारियों व विधायकों तथा मंत्रियों ने भव्य स्वागत किया। मंच पर उन्हें फूल-मालाओं से लाद दिया। मुख्यमंत्री भी अपने दिलचस्प स्वागत से गद्गद नजर आए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा, राज्यमंत्री डॉक्टर धर्म सिंह सैनी, सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक कुंवर ब्रिजेश सिंह, विधायक कीरत सिंह, विधायक देवेंद्र निम, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, पूर्व विधायक महावीर राणा, सुशील चौधरी, जगपाल सिंह, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, पूर्व विधायक लाज कृष्ण गांधी, महापौर संजीव वालिया, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष मांगेराम चौधरी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, राजपाल जुड्डा, बिजेंद्र मोगा, कृष्ण कुमार पुंडीर, ब्लाक अध्यक्ष ममता त्यागी, संजना त्यागी आदि मौजूद रहे।

