Sunday, March 22, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश लिख रहा विकास के नई गाथाएं: सुरेश राणा

  • कैबिनेट मंंत्री ने किया झिंझाना-थाना​भवन सड़क का शिलान्यास

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गढ़ीपुख्ता में 70 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होने वाली गढ़ीपुख्ता से पुरमाफी, दरगाहपुर होते हुए झिंझाना मार्ग को 7.2 किलोमीटर और कैराना, झिझाना, ऊन, थानाभवन मार्ग ऊन से थानाभवन 30.900 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के कार्य का कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने शिलान्यास किया।

बुधवार को गांव कच्ची गढ़ी के चौधरी धीरज सिंह कॉलेज में शिलान्यास कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा उत्तर प्रदेश देश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिस प्रकार से पिछली तीन सरकारें उत्तर प्रदेश का विनाश करने पर हुई तुली थी, उस बिगड़ी व्यवस्था को ठीक करने में समय तो लगा।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि कैसे गरीब मजदूर किसान विकास की योजनाओं का लाभ ले सके। पूर्व की सरकारें भी आई जब पूरे प्रदेश में बिजली व्यवस्था ठप थी कानून व्यवस्था खराब थी, ट्रांसफार्मर बदलने के लिए रात दिन विधायकों के चक्कर लोगों को काटने पड़ रहे थे।

सड़कों के हालात इतने खराब थे कि सड़क पर व्यक्ति चल नहीं पाता था। लेकिन मोदी व योगी सरकार देश की गरीब जनता के लिए रात दिन 24 घंटे काम कर रही है।

अध्यक्षता सतपाल शर्मा व संचालन योगेश चेयरमैन ने किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह, नरेश सैनी, भूपेंद्र चौधरी, रविंद्र कश्यप, सुनील चौधरी,बिजेंद्र सैनी, पालेराम सैनी, योगेंद्र सिंह, सुधीर ताना, प्रवेंद्र प्रधान, नीटू प्रधान, प्रदीप चौधरी, रोहित विश्वकर्मा, प्रिंस कोरी, बाबा कमलनाथ, राजकुमार शर्मा, डा. पवन कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gangaur Vrat 2026: गणगौर पूजा आज, जानें समय, नियम और विधि

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

World News: ईरान संकट पर ट्रंप का सियासी संकेत, जंग रोकने के विकल्प पर विचार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की राजनीति चुनाव...

Punjab News: अमृतसर वेयरहाउस मैनेजर Suicide Case, मंत्री का इस्तीफा, जांच जारी, सियासत गरम

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पंजाब वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अमृतसर...

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बस में लगी भीषण आग, विधायक समेत 37 यात्री सुरक्षित

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले...
spot_imgspot_img