Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

कोरोना से पांचवीं मौत, 664 नए संक्रमित मिले

  • जिले में सक्रिय मरीज 2220 और होम आइसोलेशन में 2204, एक और को लीला
  • 24 ठीक होकर घर पहुंचे और 16 मरीज किए गए अस्पताल में भर्ती

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: संक्रमित की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है जिससे जनपद में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। केस के साथ मरने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। रविवार को एक और मरीज की उपचार के दौरान कोरोना से मौत हो गई। मेरठ में मरने वालों की संख्या पांच पहुंच गई है। वहीं, नए संक्रमित लगातार सामने आ रहे हैं।

रविवार को शनिवार से भी अधिक कोरोना के मामले जिले में मिले हैं। संक्रमण के अब और 664 नए केस सामने आए हैं। कोरोना के सक्रिय मरीज 2220 हो गए और होम आइसोलेशन की संख्या 2204 है। ऐसे में जिले के हालात दूसरी लहर की तरह ही खराब होते जा रहे हैं। सर्विलांस अधिकारी डा. अशोक तालियान ने बताया कि रविवार को 5860 सैंपल की जांच रिपोर्ट में 664 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।

24 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेज दिया गया। जबकि 16 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतक 68 वर्ष मोहकमपुर का रहने वाला था और उसके गुर्दे व लीवर पूरी तरह खराब था। वह सात जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुआ था। रविवार को ही मृतक की जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई।

तहसीलदार न्यायिक समेत 13 कोरोना पॉजिटिव

सरधना क्षेत्र में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को भी तहसीलदार न्यायिक समेत कुल 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को तत्काल होम आईसोलेट करा दिया। इसके अलावा 93 लोगों के सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। वहीं कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण अभियान भी बड़े स्तर पर चलाया जा रहा है। सरधना क्षेत्र में कोरोना केस फिर से बढ़ने लगे हैं।

रोजाना कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। बढ़ते केस ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। एक दिन पूर्व जांच के लिए लैब भेजे गए सैंपल की रिपोर्ट आने पर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। रिपोर्ट में तहसीलदार न्यायिक हामिद हुसैन समेत कुल 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। जिनमें दो दादरी, एक सकौती, तीन कुशावली, दो सरधना, एक खेड़ा, एक जुल्हैड़ा, एक रुहासा, एक नंगला व एक अलीपुर में केस सामने आया।

जांच रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी को तत्काल होम आइसोलेट करा दिया। इसके अलावा रविवार को कुल 93 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेज गए। वहीं 15 से 18 वर्ष की आयु वाले युवाओं को वैक्सीनेशन करने का काम किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img