Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

रिपब्लिक-डे परेड 2022 लाइव: 15000 फीट ऊंचाई पर जवानों ने फहराया तिरंगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आईटीबीपी के जवानों को दी बधाई


जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर आयोजित परेड में देश के विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के राजपथ पर गणतंत्र दिवस के जश्न का नजारा कुछ खास होगा। क्योंकि इस बार गणतंत्र दिवस परेड में कुछ चीजें पहली बार दिखाई देंगी और कुछ परंपराओं में बदलाव दिखाई देंगे।

इस खास मौके दिल्ली में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है। देश इस बार आजादी के 75 साल भी पूरे कर रहा है। जिसे ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। इसकी झलक भी जश्न में नजर आएगी।

09:39 AM, 26-JAN-2022                         
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

21 5

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

09:12 AM, 26-JAN-2022                                                                    
आईटीबीपी के जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया, देखें वीडियो

लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

09:10 AM, 26-JAN-2022                             
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

09:06 AM, 26-JAN-2022                                      
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने गणतंत्र दिवस पर राजधानी तिरुवनंतपुरम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

08:59 AM, 26-JAN-2022                                                     
कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने वाले को ही परेड में भाग लेने की अनुमति

परेड देखने आने वाले लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगे होना अनिवार्य है। इसके अलावा साथ में कोविड वैक्सीन सर्टिफिकेट भी लाना होगा।

08:52 AM, 26-JAN-2022                       
15 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगा प्रवेश

73वें गणतंत्र दिवस समारोह में 15 साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं प्रवेश नहीं मिलेगा।

08:41 AM, 26-JAN-2022                               
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

20 4

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मैं भारत के देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आज के दिन इस दिवस को मनाते हुए यह आवश्यक होता है कि उन महानायकों और वीर सपूतों को याद करें जिन्होंने अपना सर्वस्व इस देश को गणतंत्र बनाने के लिए लगाया था।

08:34 AM, 26-JAN-2022                
राजपथ पर परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी

73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर परेड सुबह 10.30 बजे शुरू होगी।

08:31 AM, 26-JAN-2022                                    
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। विदेश मंत्री अन्य देशों से आ रहे शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद कहा।

08:26 AM, 26-JAN-2022                                     
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दी 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। भारतीय गणतंत्र के गौरव, एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले सभी जवानों को नमन करता हूं।आइए आज हम सभी स्वाधीनता के लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने का संकल्प लें।

08:24 AM, 26-JAN-2022                           
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी 73वें गणतंत्र दिवस बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि, 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारतवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह हमारे लोकतंत्र का जश्न मनाने और हमारे संविधान में निहित विचारों और मूल्यों को संजोने का अवसर है। हमारे देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि के लिए प्रार्थना।

08:11 AM, 26-JAN-2022                                               
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी

73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद!

07:59 AM, 26-JAN-2022                                
राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया

19 6

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 73वें गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

07:51 AM, 26-JAN-2022                                                    
आईटीबीपी के जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया

लद्दाख में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के हिमवीर जवानों ने 15,000 फीट की ऊंचाई पर -35 डिग्री सेल्सियस तापमान में भारत का 73वां गणतंत्र दिवस मनाया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img