Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

मेले में दर्ज हुई 80 शिकायतों में 36 निस्तारित

  • समिति स्तर पर सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन मेले का किया आयोजन 
  • मेले में किसानों की सट्टा प्रदर्शन संबंधित समस्याओं को सुनकर कराया निस्तारण

जनवाणी ब्यूरो |

धामपुर: सहकारी समिति धामपुर के कार्यालय परिसर में गन्ना सर्वे एवं सट्टा प्रदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले में किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया गया।

सोमवार को धामपुर गन्ना समिति परिसर में आयोजित मेले में 25 काउंटर लगाए गए। जिनमें धामपुर, अफजलगढ़, बिलाई व स्योहारा चीनी मिल से संबंधित ब्लाकवार स्टालों की व्यवस्था की गई थी।

24 24

चीनी मिल एवं सर्वे सट्टा डाटा दिखाकर किसानों को अवगत कराया गया। इस दौरान कोविड-19 से बचाव हेतु हेल्पडेस्क का एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी कृषकों से अनुरोध किया गया कि वह अपने सट्टा प्रदर्शन संबंधित शिकायतों को दर्ज करा कर उनका निस्तारण करा लें।

गन्ना विकास निरीक्षक अमित पांडे ने बताया कि कृषक भाई अपने आंकड़ों को अवश्य देखें और यदि कोई आपत्ति है तो उसे मेले के दौरान दर्ज करा कर निस्तारण करा देंं।

उन्होंने बताया कि मेले में आई 36 शिकायतों का मौके पर ही जांच कराकर निस्तारण कराया गया। उन्होंने बताया कि सर्वे के आंकड़ों में सुधार का यह अंतिम अवसर है।

इसके बाद सर्वे संबंधी कोई भी शिकायत मान्य नहीं होगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान सर्वे संबंधी 19, भूमि संशोधन संबंधी 47 मोबाइल व बेसिक कोटा संबंधी सात-सात शिकायतें प्राप्त हुई।

इनमें से कुल 36 शिकायतों का निस्तारण करा दिया गया है। जबकि अन्य शिकायतों  के निस्तारण को  समिति एवं शुगर मिल के कर्मचारियों की संयुक्त टीमें गठित कर दी गई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img