Friday, May 1, 2026
- Advertisement -

विकास के पथ पर अग्रसर है किठौर: सत्यवीर

  • विकास के नाम पर जनता से की वोट की अपील

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: किठौर विधायक व भाजपा प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने शुक्रवार को किठौर विधानसभा के दर्जनों गांवों में चुनाव प्रचार किया। यहां उन्होंने लोगों को क्षेत्र में कराये गये कार्यों को गिनाया और उनके नाम पर लोगों से वोट अपील की। इस मौके पर जनता ने उनका जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर प्रत्याशी सत्यवीर त्यागी ने कहा कि अब किठौर क्षेत्र की जनता तय करेगी कि उनको अपना मतदान भारत देश के महापुरुषों के मार्ग पर चलने वाले कर्म योगी को देना है, या देश के अधर्मी, माफियाओं को। अब किठौर क्षेत्र विकास के पथ पर अग्रसर है। भाजपा सरकार में पिछले पांच साल का ब्योरा निकाले तो किठौर विधानसभा में तीन हाइवे, सड़कों का जाल, प्रत्येक ब्लॉक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण, गांव व कस्बों में हाईमास्ट लाइट, हैंडपंपों का निर्माण, पेयजल व्यवस्था में सुधार, प्रत्येक ब्लॉक के ग्रामों में पानी की टंकी निर्माण, किसान कल्याण केंद्र का निर्माण आदि। इसके विपरीत पूर्व सपा सरकार के मंत्री केवल किठौर की जनता को भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, जनता में भय माहौल तथा किठौर क्षेत्र का विकास मात्र कागजों पर ही दे पाए हैं।

शुक्रवार को उन्होंने रजपुरा व माछरा ब्लॉक में कार्यक्रम शुरू करने से पहले गांव भटीपुरा स्थित डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता भारत देश के महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलता है। हमेशा हिंदुत्व की रक्षा की बात करता है।

शुक्रवार को भटीपुरा ,अम्हेड़ा सानी, कायस्थ बड्ढा, सिंहपुर, अमरपुर, हसनपुर, राछोती, राछोती डेरियो सहित अन्य ग्राम पंचायतों में बैठक व जनसंपर्क किया। यहां रोबिन गुर्जर, देवेंद्र गुर्जर, अमित त्यागी माछरा, मनोज शर्मा गोविंदपुरी, अनिल प्रधान, दुष्यंत तोमर, संजय प्रजापति, नईम तोमर, सुबोध शर्मा, सरदार जय सिंह, विशाल चौधरी, मैनपाल गुर्जर डेरियो, पंकज गुर्जर राछोती, नीरज चौधरी अमरपुर, धर्मेंद्र खटाना हसनपुर, रमन कौशिक, पप्पू गुर्जर सेतकुआं, राजू भड़ाना, अमित धनतला, फिरेराम गुर्जर, राहुल मावी, नरेंद्र तोमर, आदेश त्यागी बिजौली, अश्वनी त्यागी माछरा, संजय त्यागी उपाध्यक्ष किसान मोर्चा एवं देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Weather: यूपी में फिर बदल रहा मौसम, 4 मई से बारिश की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में बृहस्पतिवार को मौसम...

International Labour Day 2026: आज है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img