- गठबंधन कैंट प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क, मांगे वोट, मिल रहा समर्थन
जनवाणी संवाददाता |
मोदीपुरम: मेरठ कैंट विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत जनसंपर्क अभियान के तहत शुक्रवार को एच-ब्लॉक गंगानगर में नरेन्द्र प्रजापति व अशोक प्रजापति द्वारा आयोजित जनसभा में पहुंची।
जिसमें माता मनभरी ने शॉल ओढ़ाकर एवं राजेन्द्र प्रजापति, इंद्रपाल सिंह, अंकित जाटव, नितिन जाटव द्वारा माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया व मनीषा अहलावत को पूर्ण समर्थन देकर नल पर मुहर लगाने का वादा किया। इस दौरान गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत ने कहा कि विगत 20 वर्षों से चले आ रहे जंगलराज के खातमे का समय अब आ चुका है और इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी कैंट में प्रचार करने के लिए आना पड़ रहा है।
इससे संदेश साफ है कि भाजपा का यह किला भेदा जा चुका है और वह भी इस बात को भलीभांति समझ चुके हैं। अत: आप सभी आगामी 10 फरवरी को चुनाव चिह्न नल का बटन दबाकर भाजपा के इस जंगलराज रूपी किले को पूर्णतया समाप्त करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अभिषेक तेवतिया, नितिन सूयार्वंशी, मीनू भाई, मयंक, निखिल, अंजू आदि मौजूद रहे।

