- भाजपा प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर मांगे वोट, मिल रहा सर्वसमाज का समर्थन
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: भारतीय जनता पार्टी के शहर विधायक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने बुढ़ाना गेट समिति जगदीश मंडप साईं मंदिर सूरजकुंड और न्यू आर्य नगर में जनसंपर्क किया और डोर-टू-डोर जाकर आगामी 10 फरवरी को होने वाले मतदाता मतदान में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। महिलाओं और युवतियों में जगह-जगह उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर कमल दत्त शर्मा का महिलाओं और युवतियों ने तिलक लगाकर माल्यार्पण द्वारा स्वागत किया।
इस दौरान मनोज अग्रवाल राकेश गौड़ वरिष्ठ भाजपा नेता अजय गुप्ता विवेक वाजपेई, प्रवीण, प्रधान पंकज गोयल पार्षद प्रवीण, प्रवीण बिजली, विपिन जिंदल पार्षद मनोज वर्मा अंशुल गुप्ता मनोज गोस्वामी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। वहीं, रूपा कमल दत्त शर्मा के साथ महिला मोर्चा के पदाधिकारी इंदिरानगर सैनियों का टीला रोड स्कूल आरती पब्लिक स्कूल लक्ष्मी नारायण मंदिर गांधी चौक छोटा शिव मंदिर में सघन जनसंपर्क किया। नेता पार्षद दल विपिन जिंदल भी प्रमुख रूप से साथ रहे।जनसंपर्क के दौरान प्रत्येक गली को भाजपा मय कर दिया गया। इस दौरान उमा चतुवेर्दी, रितु गंभीर, सीमा अग्रवाल, कमलेश शर्मा, रुचि गर्ग आदि मौजूद रहे।

