Thursday, April 23, 2026
- Advertisement -

भितरघात की शिकायत पर सीएम पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक दिल्ली तलब

जनवाणी संवाददाता |

देहरादून: उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद बीजेपी के विधायकों में जिस तरह से विरोध देखने को मिल रहा है उससे उत्तराखंड बीजेपी में खलबली मच गई है। वोटिंग होने के बाद भाजपा विधायक संजय गुप्ता, कैलाश गहतोड़ी और हरभजन सीमा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर जो आरोप लगाए उससे पार्टी असहज स्थित में आ गई है।

जिसके बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी और मदन कौशिक दोनों को दिल्ली तलब किया गया है। प्रदेश में वोटिंग के बाद बीजेपी में सिर फुटौव्वल मचा हुआ है। पहले तो बीजेपी विधायक संजय गुप्ता, कैलाश गहतोड़ी और हरभजन सीमा ने प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक पर आरोप लगाए और भितरघात की बातें सामने आईं। इस बीच मदन कौशिक का एक ट्वीट भी वायरल हो रहा है जिससे पार्टी में हड़कंप मचा हुआ है।

इस ट्वीट में लिखा है कि भाजपा उत्तराखंड में हार रही है इसलिए मैं आज पार्टी से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देता हूं। सीएम धामी को मैंने बहुत बहुत समझाने की कोशिश की मगर उनकी लालसा देवभूमि में भाजपा को ले डूबी है। ये ट्वीट फर्जी है या सही, इसकी जांच की जा रही है। उत्तराखंड एसटीएफ इसके बारे में गहनता से जांच कर सच्चाई तलाशने में लगी है।

मदन कौशिक का फर्जी ट्वीट वायरल

भितरघात को लेकर विधायकों की खुली नाराजगी का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि अब प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के ट्विटर हैंडल से दशार्या एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसे कौशिक ने पूरी तरह फर्जी करार दिया है। उनके निर्देश पर पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर मामले में मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया।

पार्टी ने फर्जी ट्वीट को कांग्रेस की साजिश करार दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस ट्वीट में मदन कौशिक के इस्तीफे और हार की जिम्मेदारी लेने की बात कही गई है। कौशिक ने इसे साजिश करार दिया। उन्होंने कहा कि इस मामले में उन्होंने संगठन को तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए हैं।

पार्टी के सोशल मीडिया प्रभारी शेखर वर्मा ने बताया कि उन्होंने देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को इस संबध में शिकायत कर दोषी के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का अनुरोध किया है। इस बीच पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को चुनाव में हार का अंदाजा हो गया है तभी उसके नेता बौखलाहट में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के फर्जी ट्वीट प्रसारित कर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

चौहान ने कहा कि चुनाव समाप्त हो गया है लेकिन कांग्रेस चुनावी मोड से बाहर नहीं आ रही है। वह भाजपा को लेकर गलत संदेश फैलाने का षड्यंत्र कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष का फर्जी ट्वीट वायरल करने के पीछे कांग्रेस की साजिश है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हार साफ दिखाई दे रही है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img