Tuesday, April 21, 2026
- Advertisement -

बसें गई चुनाव में, यात्री हलकान, विभाग का दावा सब ठीक

  • रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों को बसों के लिए करना पड़ रहा लंबा इंतजार
  • भैंसाली बस अड्डे पर केवल 78 बसों से ही दी जा रही सफर की सुविधा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: लोकतंत्र के पर्व में लगी बसों के सड़कों से हटने का असर अब और गहराता जा रहा है। इन बसों के मार्गो पर नहीं चलने के कारण यात्री परेशान है। वहीं, शादियों के मौसम में बस अड्डों पर सफ र करने वालों की भीड़ भी बढ़ गई है, लेकिन विभाग का दावा है कि सब ठीक है। भैंसाली बस अड्डे पर शुक्रवार को भी यात्री परेशान होते नजर आए। कई यात्रियों ने बताया कि वह पिछले तीन घंटों से बस के इंतजार में है, लेकिन बस नहंीं मिल रही।

03 17

भैंसाली बस अड्डे के एआरएम राजेश कुमार का कहना है कि बसें चुनावों में लगी है, लेकिन जो बसें है, उनसे ही विभिन्न मार्गों पर सवारियों को भेजा जा रहा है। इस समय शादी का साया है, दोपहर के समय यात्रियों की संख्या मेंं भी इजाफा हो जाता है। उसे मैनेज किया जा रहा है, बसें सभी रूटों चलाई जा रही है।

तनवीर अहमद का कहना है कि वह पिछले ढाई घंटे से बस का इंतजार कर रहा है, लेकिन बस नहीं मिल रही। बिजनौर, नजीबाबाद व कोटद्वार के लिए बस नहीं है। विभाग की तरफ से अनाउंसमेंट हो रहा है, लेकिन बसों का पता नहीं है।
कासिम का कहना है कि वह पिछले तीन घंटों से बस के इंतजार में है, लेकिन बस नहीं मिल रही है। बिजनौर जाना है, लेकिन सवारी नहीं मिलने से परेशान है। विभाग की तरफ से बताया जा रहा है कि बस आ रही है, लेकिन इतना समय बीतने पर भी बस उपलब्ध नहीं हो रही है।

जयसिंह का कहना है कि वह पिछले दो घंटों से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस कब मिलेगी पता नहीं है। एक बस आई थी, जिसमें खड़े होने की ही जगह थी, लेकिन वह खड़े होकर सफर नहीं कर सकते इसलिए बस छोड़ दी। विभाग की तरफ से बार-बार कहा जा रहा है कि बस आनें वाली है, लेकिन केवल अनाउंसमेंट ही हो रहा है। बस का कुछ पता नहीं है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img