Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

बिहार में खतरनाक विस्फोट से सात की मौत, बम बनाने का शक

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार के भागलपुर में शक्तिशाली धमाके में सात लोगों की मौत हो गई। धमाका गुरुवार रात हुआ। इसकी वजह से तीन मंजिला जमींदोज हो गया। आसपास के कई अन्य मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पड़ोसियों का कहना है कि इस मकान में बम बनाए जाते थे। यह भी कहा गया है कि पीड़ित परिवार पटाखे बनाने का कारोबार करता है।

एएनआई के अनुसार इसमें सात लोगों की मौत होने और कई के घायल होने की खबर है। धमाका तातारपुर पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। भागलपुर के कलेक्टर सुब्रत कुमार सेन ने बताया कि धमाके की वजह से दो मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। घटना काजवलीचक इलाके में यतीमखाने के पास हुई।

खबरों में कहा गया है कि हादसे में 12 लोग जख्मी हुए हैं।। जिस मकान में धमाका हुआ, वह कोतवाली से सिर्फ 100 मीटर दूर है। भागलपुर डीआईजी सुजीत कुमार ने कहा, शुरुआती जांच में बारूद, अवैध पटाखा और देसी बम से धमाके की बात सामने आई है। उन्होंने कहा कि एफएसएल की टीम की जांच के बाद तय होगा कि धमाक किस वजह से हुआ।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img