- भारी मात्रा में गोमांश हुआ बरामद
जनवाणी संवाददाता |
मोरना: जंगल में गोकशी कर रहे एक गोकश को भारी मात्रा में गौ मांस के साथ किया गिरफ्तार गोकशी करने वाले के पास से गोकशी के उपकरण व मोटरसाइकिल भी बरामद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए भेजा जेल
भोपा थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि मुखबिर द्वारा जौली चौकी प्रभारी गजेंद्र सिंह को सूचना मिली थी कि नगला बुजुर्ग के जंगल में अवैध रूप से गोकशी हो रही है जिस पर चौकी प्रभारी ने हैंड कांस्टेबल वीरेश कुमार कांस्टेबल नितिन कुमार शैलेंद्र भाटी नरेंद्र कुमार को साथ लेकर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर छापेमारी की जिसमें पुलिस ने घेराबंदी करते हुए गोकशी कर रहे गोकश को मौके से गिरफ्तार कर लिया है।
वही जंगल में गोकशी कर रहे गोकश के पास से एक कुल्हाड़ी एक छुरी एक रस्सा गाय की खाल खुर आदि समान व करीब 150 किलो गोमांस एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बुरहान पुत्र इस्लाम निवासी नगला बुजुर्ग बताया है वहीं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को जेल भेज दिया है

