- किसानों ने हंगामा करते हुए लगाया जाम
जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: ग्राम नंगला राई स्थित तितावी शुगर मिल के गन्ना तौल केंद्र पर तौल बाबूओ पर अभद्रता करने एवं घटतौली का आरोप लगाते हुए भाकियू महाशक्ति के युवा जिलाध्यक्ष शाकिर मुखिया के नेतृत्व हंगामा करते हुए मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चन्द्रसेन मौके पर पहुँचे तथा किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया।भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
चरथावल विकासखण्ड के ग्राम नंगला राई स्थित तितावी शुगर मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर किसानों ने तीन तौल बाबुओं पर अभद्रता करने एवं घटतौली का आरोप लगाया। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन महा शक्ति के युवा जिलाध्यक्ष शाकिर मुखिया क्रय केंद्र पर पहुंचे तथा इस संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया अधिकारियों के मौके पर न पहुंचने के कारण किसान मुजफ्फरनगर-थानाभवन मार्ग पर धरने पर बैठ गए।
जाम की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर चन्दरसैन व हिंडन चौकी प्रभारी नितिन पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तथा किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। भाकियू महाशक्ति के जिलाध्यक्ष ने थाने पर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुभव त्यागी, युवा जिला अध्यक्ष शाकिर मुखिया, उत्तर प्रदेश पश्चिम महा सचिव प्रिंस त्यागी, युवा ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष अमित त्यागी, तहसील अध्यक्ष गुलफाम राजपूत, भारती किसान यूनियन सर्व के ब्लॉक सचिव अब्दुल्ला राइन सहित आदि किसान मौजूद रहे।

