- बिना सरिया के डाली डीपीसी, बिना पिलर दीवार निर्माण
जनवाणी संवाददाता |
थानाभवन: क्षेत्र के गांव मुल्लापुर के मजरा जमालपुर में सरकारी भूमि पर सरकार द्वारा पानी की टंकी, चारदीवारी एवं कमरों का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मानक की अनदेखी कर निर्माण किए जाने के आरोप लगाते हुए हंगामा प्रदर्शन किया।
गांव मुल्लापुर में जल निगम द्वारा पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण लागत में 46 लाख रुपये की लागत आएगी। बुधवार को ग्रामीणों ने निर्माण स्थल पर हंगामा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि निर्माण कार्य में घटिया किस्म की सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

बिना सरिये के दीवार पर डीपीसी डाल दी है। साथ ही, चारदीवारी में पिलर भी नहीं लगाए गए हैं। यह तक के गांव में बन रही पानी की टंकी में जो पिलर बनाये जा रहे है, उनमें नाम मात्र के सरिया लगाया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जब इसका विरोध किया तो ठेकेदार ने ग्रामीणों को गाली गलौच करते हुए झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी देता है।
दूसरी ओर, जल निगम जेई अमित कुमार ने बताया कि गांव में 46 लाख रुपये की लागत से एक वर्ष के भीतर बननी थी। लॉक डाउन की वजह से टंकी का निर्माण कार्य 4 माह देरी से होगा। टंकी निमार्ण के सभी कार्य मानक व नक्शे के अनुसार कराए जा रहे।
प्रदर्शनकारियोें में राजेन्द्र कुमार, अमित, जितेन्द्र, सौराज, पहल सिंह, प्रकाश, सोनू, अंकित आदि शामिल रहे।

