Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

गजब: मुर्दे के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज

  • नामजद शख्स की कोरोना काल में हो चुकी है मौत
  • दिल्ली के डाक्टर की तहरीर पर लोहियानगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, बेटा भी नामजद

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कोरोना पॉजिटिव जिस शख्स की दिसंबर 2020 को मौत हो चुकी है, लोहिया नगर पुलिस ने उसके व उसके बेटे के खिलाफ नौकरी लगवाने के नाम पर 23 लाख की रकम धोखाधड़ी से हड़प लेने के आरोपों के चलते धारा भादंसं 1860 420 व भादंसं 1860 406 में लिखा पढ़ी कर डाली है। इस मुकदमे में नाजमदों में केपी सिंह निवासी मनु अपार्टमेंट मयूर विहार फेज-1-7 फ्लोर नई दिल्ली व उनका पुत्र अर्णव उर्फ अर्णव ठाकुर नामजद किए गए हैं।

ये है पूरा मामला

लोहिया नगर पुलिस ने नेहरू एन्क्लेव अल्लीपुर दिल्ली निवासी डा. हितेश चौहान पुत्र ब्रह्म प्रकाश चौहान की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया है। प्राइवेट डेंटल क्लीनिक चलाने वाले डा. हितेष के साथ उनकी डेटिंस्ट पत्नी की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर इस ठगी का आरोप केपी सिंह व अर्णव ठाकुर पर लगाया गया है। दरअसल, डा. अर्णव की केपी सिंह से मेरठ के हापुड़ रोड पर आयोजित एक विवाह समारोह में अपने एक मित्र की मार्फत हुए थी।

आरोप है कि वहां डा. केपी व उनके बेटे अर्णव ठाकुर ने सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर डा. हितेष को ऐसा शीशे में उतारा कि वह पिता-पुत्र के ठगी के जाल में फंसते चले गए और करीब 23 लाख रुपये की रकम से हाथ धो बैठे। बकौल डा. हितेष लोकसेवा आयोग की मार्फत नौकरी लगवाए जाने की बात तय की गयी थी। डा. हितेष का कहना है कि जब नौकरी नहीं लगी तो पैसे वापस किए जाने की बात की गयी। इस बीच नवंबर 2020 को उन्हें अर्णव ठाकुर ने बताया कि उसके पिता कोरोना पॉजिटिव हैं।

उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उसके करीब एक पखवाडेÞ बाद सूचना दी गयी कि केपी सिंह की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गयी है, लेकिन जो तहरीर डा. हितेश ने लोहिया नगर थाना पर दी उसमें केपी सिंह की कोरोना से मौत होने की बात का उल्लेख करते हुए पिता-पुत्र के खिलाफ तहरीर दी। जिसके बाद लोहिया नगर पुलिस ने मृतक केपी सिंह व उसके बेटे अर्णव ठाकुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

एसएसपी के आदेश पर एफआईआर

डा. हितेष की तहरीर पर जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है वह एसएसपी के आदेश पर किया गया है। दो लोग नामजद किए गए हैं। -संजय पांडे, इंस्पेक्टर थाना लोहियानगर

मवाना में महिला ने थिनर डालकर लगाई आग

मवाना: सोमवार को थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में गृह-क्लेश के चलते महिला ने थिनर उड़ेलकर आग लगा ली। जिसमें महिला गंभीर रूप से झुलस गयी। महिला को नगर स्थित सीएचसी पर उपचार के लिए ले जाया गया। जहां गंभीर हालत के बाद रेफर कर दिया गया। जहां जिला अस्पताल में महिला की हालत गंभीर होने पर आगरा में उपचार किया जा रहा है। महिला 30 प्रतिशत तक झुलस चुकी है।

नगर के मोहल्ला काबली गेट निवासी सोनू और उसकी पत्नी पिंकी के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर कलह होती रहती थी। इस क्लेश से परिवार में अशांति थी और पिंकी मन ही मन खिन्न रहती थी। बताया जाता है कि सोमवार शाम पति काम से लौटा तो दंपति के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी और कलह हो गई। आए दिन के क्लेश से तंग आकर पिंकी ने जीवन लीला समाप्त करने का मन बना लिया

और घर में रखा थिनर अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक पिंकी 30 प्रतिशत तक जल चुकी थी। गंभीर हालत में पिंकी को नगर की सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img