Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

Amit Shah: असम में अमित शाह का दौरा आज, विकास परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन, जनसभा भी संबोधित

जनवाणी ब्यूरो ।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर असम पहुंचेंगे। इस दौरान वे कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पहले उनका गुवाहाटी पहुंचना रविवार रात को अहमदाबाद से निर्धारित था, लेकिन कोहरे के कारण उनकी उड़ान रद्द हो गई, जिससे उनका दौरा सोमवार के लिए स्थगित करना पड़ा।

गुवाहाटी से होगी अमित शाह के दौरे की शुरुआत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के असम दौरे की शुरुआत गुवाहाटी से होगी। वे सबसे पहले गुवाहाटी के ‘शहीद स्मारक क्षेत्र’ में पहुंचकर अवैध घुसपैठियों के खिलाफ हुए असम आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बोरदुवा में बटाद्रवा थान का दौरा

इसके बाद गृह मंत्री नागांव जिले के बोरदुवा जाएंगे, जहां वे वैष्णव संत श्रीमंत शंकरदेव के जन्मस्थान बटाद्रवा थान का दौरा करेंगे। यहां वे इस पवित्र धार्मिक स्थल के 227 करोड़ रुपये की लागत वाले पुनर्विकास प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे। पुनर्विकास परियोजना के उद्घाटन के तुरंत बाद अमित शाह बोरदुवा में आयोजित एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

अमित शाह गुवाहाटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने वाले आईसीसीएस सेंटर की देंगे सौगात

इसके बाद अमित शाह गुवाहाटी लौटेंगे, जहां वे शहर की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए गुवाहाटी पुलिस कमिश्नरेट की 111 करोड़ रुपये की नई इमारत और 189 करोड़ रुपये के इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम (ICCS) का उद्घाटन करेंगे। ICCS राज्य में सुरक्षा और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को मजबूत करने के लिए गुवाहाटी में 2,000 से ज़्यादा CCTV कैमरों की निगरानी करेगा। शाह शाम में नई दिल्ली रवाना होने से पहले गुवाहाटी में 291 करोड़ रुपये के ज्योति बिष्णु सांस्कृतिक परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। यह 5,000 सीटों वाला एक ऑडिटोरियम है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img