- भाव घोषित नही होने पर किसानों ने गन्ना जलाकर विरोध जताया
- किसानों ने 450 रुपये कुंतल गन्ने के भाव की मांग की
जनवाणी संवाददाता |
नांगल सोती: गन्ने का भाव घोषित नही होने पर नाराज किसानों ने गन्ना जलाकर प्रदेश सरकार के विरुद्ध अपना विरोध जताया। इसके साथ ही किसानों ने सरकार से 450 रुपये प्रति कुंतल गन्ने के भाव की मांग की।

